अब्बू...तुम्हारा लड़का!
अब्बू ________________________________ ज़िंदा शरीर में मुर्दा हो गया तुम्हारा लड़का पापा हार के शर्मिंदा हो गया तुम्हारा लड़का ________________________________ मत सोचो के जिम्मेदारियों का अहसास नहीं देखो कितना संजीदा हो गया तुम्हारा लड़का ________________________________ मानता हूं उम्मीदों से गिर गए ग्रेड काफी मेरे तो क्या निक्कमा हो गया तुम्हारा लड़का ? ________________________________ कहां खरे सोने के ख़्वाब बुन रहे थे आप कहां खोटा सिक्का हो गया तुम्हारा लड़का ________________________________ आज नहीं तो कल घर भी संभाल लेना है फिर कहना ,तुम सा हो गया तुम्हारा लड़का ________________________________ आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 🙏 Deepak Vishwakarma #NetaIsBack ________________________________