अब्बू...तुम्हारा लड़का!

अब्बू 

________________________________

ज़िंदा शरीर में मुर्दा हो गया तुम्हारा लड़का 

पापा हार के शर्मिंदा हो गया तुम्हारा लड़का 

________________________________

मत सोचो के जिम्मेदारियों का अहसास नहीं

देखो कितना संजीदा हो गया तुम्हारा लड़का

________________________________

मानता हूं उम्मीदों से गिर गए ग्रेड काफी मेरे

तो क्या निक्कमा हो गया तुम्हारा लड़का ?

________________________________

कहां खरे सोने के ख़्वाब बुन रहे थे आप 

कहां खोटा सिक्का हो गया तुम्हारा लड़का

________________________________

आज नहीं तो कल घर भी संभाल लेना है

फिर कहना ,तुम सा हो गया तुम्हारा लड़का

________________________________  

आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 🙏

 Deepak Vishwakarma

#NetaIsBack

________________________________

Comments

Popular Posts